वक्फ़ बिल के विरोध में देश भर के मुस्लिम विद्वान होंगे शामिल

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भारत सरकार द्वारा “वक़्फ संशोधन बिल 2024” लोकसभा में पेश करने के बाद उक्त बिल का लोकसभा के अंदर ही भारी विरोध हुआ था , इस बिल को ‘ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी’ को सौंप दिया गया। इस बिल में स्पष्ट है कि मौजूदा वक़्फ बोर्ड की हैसियत को सरकार समाप्त करना चाहती है और वक़्फ प्रॉपर्टीज को नष्ट करना चाहती है, इसी उद्देश्य से बिल में सरकार द्वारा नए प्रावधान लाए हैं, जो की असवैधानिक है।

“वक़्फ संशोधन बिल 2024” का जयपुर में 10 नवंबर को बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा इस संबंध में  जमीयत उलेमा ए हिंद के हाफिज मंसूर अली ने बताया कि “वक़्फ संशोधन बिल 2024” मुसलमान को संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों में सीधा हस्तक्षेप है, जो कि संविधान में दी गई धार्मिक आजादी एवं वक़्फ संरक्षण एवं संचालन की आजादी की गारंटी के खिलाफ है। एडवोकेट मोजाहिद नकवी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ‘वक़्फ संशोधन बिल 2024 के विरोध में हम किसी भी हद तक जाएंगे, 

सरकार यह समझ ले’ वक़्फ संशोधन बिल 2024 को लागू होने से भविष्य में वक़्फ संपत्तियों को नुकसान होगा इसलिए “जॉइन कमेटी तहफ़्फू़ज औका़फ़ राजस्थान” ने इस मुद्दे पर भारत सरकार का विरोध करने की शुरुआत 10 नवंबर को जयपुर के मोती डूंगरी रोड पर एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा । जिसमें देश भर से मुस्लिम विद्वान शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार