यूपी में शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली,प्रदेश मे पूर्ण प्रतिबन्ध की मांग

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद । शराब पीने से आए दिन महिलाओं पर हो रही घरेलू हिंसा से परेशान महिलाओं का गुस्सा शराब के खिलाफ एक बार फिर सड़क पर फुट पड़ा। लोक समिति महिला समूह के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की माँग को लेकर बेनीपुर गाँव में दर्जनों गाँव की महिलाएं सड़क पर उतर गयी। नागेपुर, गनेशपुर, कल्लीपुर,मुबारकपुर, कुंडरिया,सबलपुर आदि गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं ने जहरीली शराब बिक्री के खिलाफ बेनीपुर बाजार में रैली निकाली। तख्ती बैनर लिए महिलाएं शराब पीना बंद करो, शराब बेचना बंद करो, शराब माफिया होश में आओ, शराब भगाओ प्रदेश बचाओं नारा लगा रही थी।
रैली मुबारकपुर ,गनेशपुर, बेनीपुर बाजार से होते हुए गांव की पंचायत पर पहुंची। लोगों ने पंचायत भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और शराब विरोधी नारे लगाए। ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से यूपी में पूर्ण शराब बंदी की मांग की। प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया.इस अवसर पर सभा में महिलाओं ने कहा कि पुरे प्रदेश में शराब माफिया सक्रिय है और अवैध रूप से जहरीली शराब लोगों को पिलाकर मरने के लिए मजबूर कर रही है। आज समाज के ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।

महिलाओं के उपर होने वाली घरेलू हिंसा,उत्पीड़न,बलात्कार,मारपीट,आदि की सबसे बडी जिम्मेदार शराब है। जनता के हित में इसे बंद किया जाए। निर्भया दिवस के अवसर पर 16 दिसम्बर को शराब और घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ नागेपुर से तहसील राजा तालाब तक पदयात्रा निकालकर तहसील राजा तालाब पर प्रदर्शन किया जाएगा. लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की माँग को लेकर महिलाओं के नेतृत्व में गांव गाँव में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा ।

धरने में मुख्य रूप से निर्मला,बिंदु,सीता,गुड़िया, तारा, मंजू, हीरामनी, लालमनि,सुषमा,सरिता, इंदु, अनीता, आशा, सोनी,मनीषा, शिवकुमार, ,रामबचन,सुरेन्द्र,अजीत,सुजीत,अजय पाल, गणेश,प्रकाश,आदि लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन आशा राय,अध्यक्षता अनीता सोनी ने की.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड