समाज को जागृत करने में जनसंपर्क क्षेत्र की भूमिका अहम-उप मुख्यमंत्री

० योगेश भट्ट ० 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 46 वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसंपर्क की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि शासन की ही नहीं जन जागृति के हर क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसंपर्क अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बदलते परिवेश और लगातार हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने राज्य शासन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों का उल्लेख किया
राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के केंद्रीय, राज्य सरकारों, कॉर्पोरेट एवं निजी क्षेत्र के जनसंपर्क के प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। शर्मा ने छत्तीसगढ़ की विपुल संस्कृति एवं प्राकृतिक धरोहरों का उल्लेख करते हुए सभी अतिथियों को छत्तीसगढ़ में पर्यटन का लुफ्त उठाने का आग्रह किया। छत्तीसगढ़ ने विकास कार्यों से देश भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

सम्मेलन में PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजीत पाठक ने कहा कि जनसंपर्क क्षेत्र में 68 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत यह राष्ट्रीय संगठन जनसंपर्क के क्षेत्र में अपनी निरंतर सेवा प्रदान कर रहा है। यह संगठन जनसंपर्क के पेशेवरों के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के साथ ही साथ युवाओं को इस क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशने में सदैव प्रेरित किया है। समय-समय पर उनके लिए विशेष प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के प्रयास किए गए हैं।

PRSI के रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ शाहिद अली ने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने इस सम्मेलन को राज्य के लिए गौरव निरूपित किया। राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर पी एल के मूर्ति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह समेत देश भर से आए 200 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान अलग-अलग विषयों में विशेषज्ञ अपने वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही 37 विभिन्न वर्गों में जनसंपर्क क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान दिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत