अर्चना सुराना राजस्थान फैशन फेस्टिवल में ज्वैलरी के पैनल में हुई शामिल

० आशा पटेल ० 
जयपुर– आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस की संस्थापक और निदेशक अर्चना सुराना राजस्थान फैशन फेस्टिवल (आरएफएफ) में आयोजित पैनल डिस्कशन में शामिल हुई। उन्होंने “आभूषण : एक कालातीत कला – परंपरा, फैशन और आधुनिकता का संतुलन” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा पर राजीव अरोरा, फाउंडर आम्रपाली ज्वेलर्स के साथ शामिल हुई। इस चर्चा में डिज़ाइन और ज्वैलरी इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने भाग लिया और आभूषण डिज़ाइन के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।
अर्चना सुराना ने ज्वेलरी डिज़ाइन को एक कला और व्यवसाय दोनों के रूप में विकसित होते हुए बताया।  आभूषण डिज़ाइन अब केवल परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिकता और नवाचार को भी शामिल किया जा रहा है। आभूषण डिज़ाइन केवल कला नहीं, बल्कि करियर के लिए एक उभरता हुआ क्षेत्र भी है। "आज के दौर में डिज़ाइन और इनोवेशन का मेल ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जयपुर की पहचान सदियों से आभूषण और रत्न उद्योग से जुड़ी रही है। यहां के कुशल कारीगर न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में कुंदन, मीनाकारी और जड़ाऊ गहनों के लिए प्रसिद्ध हैं। जयपुर ने हमेशा परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए आभूषण उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। चर्चा के दौरान राजीव अरोरा, फाउंडर आम्रपाली ज्वेलर्स ने साझा किया कि ज्वैलरी के क्षेत्र में करियर की बहुत संभावनाएं है। आज हमारे यहां आर्च कॉलेज के काफी छात्र ज्वैलरी डिजाइनर, मर्चेंडाइजर और बहुत सी पोस्ट पर कार्यरत है और अच्छा काम कर रहे है।

आर्च कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस, जयपुर में ज्वेलरी डिज़ाइन के छात्रों को इस उद्योग के लिए तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कॉलेज स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को न केवल परंपरागत डिज़ाइन में दक्षता प्रदान करता है, बल्कि उन्हें डिजिटल और हैंड्स स्किल्स जैसी आधुनिक तकनीकों से भी परिचित कराता है। 
राजस्थान फैशन फेस्टिवल द्वारा आयोजित यह पैनल डिस्कशन न केवल आभूषण डिज़ाइन के विकास और संभावनाओं पर केंद्रित थी, बल्कि जयपुर और आर्च कॉलेज की इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड