एयरटेल पेमेंट्स बैंक महाकुंभ मेला 2025 में डिजिटल भुगतान को आसान बना रहा है

० योगेश भट्ट ० 
प्रयागराज : महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं, ऐसे में एयरटेल पेमेंट्स बैंक श्रद्धालुओं और व्यापारियों दोनों को सरल और सुरक्षित डिजिटल भुगतान और बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 10 महत्वपूर्ण स्थानों पर अपने कियोस्क लगाए हैं। इन कियोस्क द्वारा आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यहाँ पर श्रृद्धालु अपने बैंक खातों से पैसे निकाल सकते हैं और किसी भी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। किसी भी बैंक में आधार-लिंक्ड बैंक खातों वाले ग्राहक भी इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। ये कियोस्क नकद पैसे को संभालकर रखने की समस्या का हल प्रदान कर रहे हैं, ताकि श्रृद्धालु मेले के दौरान जरूरत पड़ने पर कभी भी पैसे प्राप्त कर सकें या भेज सकें।

इसके अलावा, स्थानीय व्यापारी इन बैंकिंग कियोस्क की मदद से अपनी दैनिक आय को सीधे अपने खातों में जमा करा सकते हैं। इससे उनकी सुरक्षा और ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ती है क्योंकि उन्हें अपनी दुकान से घर तक नकद पैसे लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही एयरटेल पेमेंट्स बैंक मेला ग्राउंड के अंदर और आसपास व्यापारियों को डिजिटल भुगतान प्राप्त करने में भी मदद कर रहा है। बैंक व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट नेटवर्क से जोड़कर QR कोड द्वारा भुगतान प्राप्त करने में समर्थ बना रहा है। इससे उनका हर लेन-देन तेज, सुरक्षित और आसान हो जाता है। 

साथ ही व्यापारियों व्यापारियों को साउंड बॉक्स भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि भुगतान प्राप्त करने पर उन्हें तुरंत स्थानीय भाषा में ऑडियो द्वारा सूचना मिल जाए। इससे उनका काम और ज्यादा आसान हो गया है। बैंक के इस अभियान से लोगों को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में अपना सहयोग देने की एयरटेल पेमेंट बैंक की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। नकद पर निर्भरता को कम करके यह बैंक सभी के लिए एक सुरक्षित और ज्यादा व्यवस्थित वातावरण निर्मित कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड