जेके लक्ष्मी सीमेंट ने कैंपेन ‘सोच करो बुलंद’ के साथ अपने ब्राण्ड को दी नई पहचान

० आशा पटेल ० 
जयपुर : जेके लक्ष्मी सीमेंट ने अपने नए कैंपेन ‘सोच करो बुलंद’ के साथ ब्राण्ड की नई पहचान का अनावरण किया। यह कैंपेन अपने घर के सपने से जुड़े सांस्कृतिक एवं भावनात्मक महत्व तथा साहसिक महत्वाकांक्षाओं को प्रेरित करने के जेके सीमेंट के दृष्टिकोण पर रोशनी डालता है। इस नई पहचान के साथ कंपनी अपने उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर है। यह कदम ऐसे स्थानों के निर्माण में भरोसेमंद पार्टनर बनने की कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है जहां सपने वास्तविकता में बदल जाते हैं।
विनिता सिंघानिया, चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जेके लक्ष्मी सीमेंट ने कहा, ‘‘कई पीढ़ियों से जेके लक्ष्मी सीमेंट निर्माण सामग्री के दायरे से बढ़कर उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करता रहा है; यह लोगों के घर बनाने, उनके सपने संजोने और विरासत को आगे बढ़ाने में पार्टनर की भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में यह रीपॉज़िशनिंग न सिर्फ हमारी छवि में बदलाव लाएगी बल्कि हमारे उपभोक्ताओं एवं हितधारकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करती है।’

इस अवसर पर अरूण शुक्ला, प्रेज़ीडेन्ट एवं डायरेक्टर, जेके सीमेंट ने कहा, ‘‘हमारा कैंपेन ‘सोच करो बुलंद’ महत्वाकांक्षाओं और भरोसे के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण का प्रतीक है। इस रीपॉज़िशनिंग के साथ हमने उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने, इनोवेशन् एवं सस्टेनेबिलिटी के संयोजन के द्वारा उपभोक्ता उन्मुख समाधान उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। आने वाले समय में हम न सिर्फ इमारतों बल्कि स्थायी विरासत के निर्माण में भी योगदान देते रहेंगे।’

जेके लक्ष्मी सीमेंट की नई पहचान स्थायी विकास और उपभोक्ताओं के संतोष पर कंपनी के फोकस की पुष्टि करती है, जिसने 2030 तक 30 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। यह रीपॉज़िशनिंग सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रतिबद्धता के साथ इस बात पर रोशनी डालती है कि कंपनी पर्यावरण एवं भावी पीढ़ियों के लिए ज़िम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार