दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिंधी समाज भाजपा का करेंगे समर्थन

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिंधी समाज की नाराजगी खत्म हो गई अब सिंधी समाज एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करेंगे। यह जानकारी सिंधी समाज की सबसे बड़ी संस्था सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के अध्यक्ष जगदीश नागरानी ने पत्रकारों को दिया। उन्होंने कहा सिंधी समाज आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भागीदारी चाहता था जिसके लिए सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से अपील किया था की सिंधी समाज को भी अपना उम्मीदवार बनाए परन्तु सिंधी समाज की अपील को सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने दरकिनार कर दिया।

 इस कारण सिंधी समाज ने अपनी महापंचायत करके निर्णय लिया इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 10 विधानसभा सीटों पर सिंधी समाज निर्दरीय उम्मीदवार के रूप में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा और सिंधी समाज अपनी राजनीति मतभेद छोड़कर एक साथ अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करेगा। इस निर्णय के बाद राजेंद्र नगर से भाजपा के उम्मीदवार उमंग बजाज सहित भाजपा के अनेकों वरिष्ठ नेता ने संपर्क किया और कहा इस विधानसभा चुनाव में कुछ गलतियां हो गई है जिस कारण सिंधी समाज की भागीदारी नहीं हो सकी परन्तु अब संगठन से लेकर सरकार तक सिंधी समाज की भागीदारी दिया जाएगा। इस कारण सिंधी समाज भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड