ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन का चौबीसवाँ वार्षिक समारोह

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन का चौबीसवाँ वार्षिक समारोह दिल्ली में सम्पन्न हुआ। संस्था पिछले 24 वर्षों से पुरानी और नई कार बेचने वाले सैकड़ों कार डीलर संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। इस वार्षिक बैठक में पूरे भारत से कार डीलर्स आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। ऑल इंडिया कार डीलर असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत करी। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संस्था की परंपरागत रस्म निभाते हुए तिरंगा गुब्बारों का गुच्छा आसमान की ओर संस्था के पोस्टर के साथ छोड़ा जाता है ताकि एक तो देश में शांति और अमन रहे ये संदेश दिया जाता है और दूसरा संस्था नई ऊंचाइयों को छूते हुए आगे बढ़े ये संदेश देने का प्रयास किया जाता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा संस्था का वार्षिक लेखा जोखा मंच से पेश किया जाता है। कई राज्यों के अध्यक्ष मंच से संबोधित कर नए सुझाव देते हैं और अपनी समस्याओं को भी रखते हैं। संस्था द्वारा गत वर्ष की उपलब्धियां और आने वाले वर्ष की योजना को रखा जाता है। मंच का संचालन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुमित और दिल्ली के अध्यक्ष लोकेश मुंजाल के द्वारा किया गया। संस्था के लीगल अडवाइजर्स एडवोकेट अमर सैनी और संस्था के आंतरिक मामलों के जानकार और लीगल एडवाइज़र सुशील लालवानी ने बताया कि संस्था अपने कार डीलर्स के सदस्यों के लिए क़ानूनी सलाह भी देती है और क़ानूनी समस्या आने पर सदस्यों की मदद भी करी जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार