लोहिया विचार मंच द्वारा सह सम्मान समारोह का आयोजन

० आशा पटेल ० 
हैदराबाद | हैदराबाद में लोहिया विचार मंच द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष  टी.गोपाल सिंह,पूर्व न्यायाधीश के द्वारा आयोजित किया गया । डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन और लोहिया विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में हैदराबाद में पंचम राष्ट्रीय विचार मंथन का आयोजन श्रीबदरी विशाल पित्ती की स्मृति में संपन्न हुआ था। उसी समय इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया गया था |इस अवसर पर लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष टी. गोपाल सिंह,पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा रोमांच-सा हो रहा है। मानो एक पुलक-सी हो रही है।
डॉ राममनोहर लोहिया के अभिन्न मित्र बदरीविशाल पित्ती का व्यक्तित्व उनके नाम की तरह ही इतना विशाल था कि उसकी एक झलक मात्र हमारे को आलोकित कर देती है। कला, करुणा और कर्मयोग का कोई सर्वांग सुंदर समन्वय देखना हो तो उनके जीवन को देखना चाहिए। सात्विक गार्हस्थ्य की सफल साधना वहाँ दिखाई देती है। उसी साधना का सुफल उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी प्रकट होता है। डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष और बेहद उत्साही युवा नेता अभिषेक रंजन ने कहा की दो दिवसीय इस वैचारिक महायज्ञ को सफल बनाने में लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष और मेरे अभिभावक टी. गोपाल सिंह और उनकी पूरी टीम का अविस्मरणीय योगदान रहा।
अभिषेक रंजन ने कहा की आज इस मीटिंग का उद्देश्य लोहिया विचार मंच से जुड़े सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करना था। संयोग से इस अवसर पर लोकबंधु राजनारायण के लोग ट्रस्ट के अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध लेखक सैय्यद शाहनवाज़ अहमद क़ादरी लखनऊ से,वरिष्ठ समाजवादी नेता मज़ाहिर राणा मेरठ से और सामाजिक कार्यकर्ता परवेज़ आलम भुट्टो जौनपुर से यहां हैदराबाद तशरीफ़ लाए आप सभी को भी सम्मानित करते हुए हमें हर्ष का अनुभव हो रहा है ।
इस अवसर पर सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नुरुल अमीन,कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन, हैदराबाद के अध्यक्ष एवं पूर्व उप-जिलाधिकारी सूर्यनारायण, महात्मा गांधी ट्रस्ट, हैदराबाद के अध्यक्ष राजेंद्र रेड्डी, वरिष्ठ समाजवादी नेता बालकृष्ण राव,  पीजे सूरी,हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार यादगिरी, नरेश सिंह, घनश्याम यादव और डॉ. लोहिया के आत्मीय रहे प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार स्व. सुरामौली के सुपुत्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड