समर्पण रक्तदान शिविर में 141 युनिट रक्त एकत्रित “रक्तदान, देहदान ” सेमिनार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा प्रताप नगर में आयोजित 15 वें रक्तदान शिविर में कुल 141 युनिट रक्त एकत्रित किया गया । शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 42  राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 30 व स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 69 युनिट रक्त एकत्रित किया गया । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस जितेन्द्र राय गोयल ने संस्था पदाधिकारियों के साथ फ़ीता काटकर किया । इस अवसर पर "रक्तदान, अंगदान व देहदान का महत्व “ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था कार्यक्रमों की जानकारी दी ।
सेमिनार मे मुख्य अतिथि जस्टिस जितेन्द्र राय गोयल ने कहा कि “ रक्तदान वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है । एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है । नेत्रदान, अंगदान व देहदान के प्रति जागरूकता भी वर्तमान समय में बहुत ज़रूरी है ।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईएएस बी एल नवल ने कहा कि रक्तदान के प्रति आज भी जागरूकता की बहुत कमी है । इसके लिए सामाजिक संस्थायें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । रक्तदान शिविर संस्था के सचिव कमल नयन खण्डेलवाल के माता पिता की पावन स्मृति में आयोजित किया गया ।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये ।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल का संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सम्मान किया | इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि आईएएस नीरज के पवन व डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. बी. एल. जाटावत, सेवानिवृत्त प्रधान आयकर आयुक्त अनिल कुमार जैन , संस्था के प्रधान मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार चौरडिया जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया । मंच संचालन ऑल इंडिया रेडियो एंकर शिवाली गुप्ता ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड