अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रणेता साहित्य न्यास का आयोजन

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज महाविद्यालय में प्रो.राजेश शर्मा और प्रणेता साहित्य न्यास की महासचिव शकुंतला मित्तल के संयोजन में समान अवसर प्रकोष्ठ और प्रणेता साहित्य न्यास के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज सभागार में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रपति से सम्मानित प्रणेता साहित्य न्यास के संस्थापक अध्यक्ष के विशेष सान्निध्य में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रमा, हंसराज कालेज प्राचार्य ने शोभा बढ़ाई। इस आयोजन की अध्यक्षता डॉ सविता चड्ढा ने की।
कार्यक्रम का वरिष्ठ गीतकार उमंग सरीन ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर, सभी अतिथियों, कवियों को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ सविता चड्ढा, सुषमा भंडारी, डॉ नीरज त्यागी , वीणा अग्रवाल ,शारदा मित्तल दीपशिखा श्रीवास्तव दीप, तरुणा पुंडीर तरुनिल ,रंजना मजूमदार, उमंग सरीन, अंजू क्वात्रा ,सुनीता सिंह, नीतिका सिसोदिया, डॉ अंजू अग्रवाल उत्साही, डॉ भावना शुक्ल, सरिता गुप्ता,
डॉ कविता सिंह प्रभा, सुनीता सिंह , आशमा काल, डॉ राजेश शर्मा, रंजना मजूमदार, अशोक पाहुजा , वरिष्ठ साहित्यकार, अनिल वर्मा ' मीत ',ताराचंद नादान तथा अन्य अनेक कवि-कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुति से आयोजन को भव्यता प्रदान की। समारोह का सफल एवं बेहतरीन संचालन कवयित्री डॉ भावना शुक्ल ने किया। अन्त में, प्रणेता साहित्य न्यास, संरक्षक सुषमा भंडारी ने सभी अतिथियों, कवियों, समाजसेवियों एवं सम्भ्रान्त श्रोताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड