"जादूकमल बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत व्यक्तित्व एवं कृतित्व"का लोकार्पण

० आशा पटेल ० 
जयपुर। देश के विख्यात जादूगर बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत के जीवन पर आधारित जादू लेखक,जादू पत्रकार, जादूगर प्रहलाद राय द्वारा लिखित ‘’जादूकमल बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत व्यक्तित्व एवं कृतित्व’’ पुस्तक का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लोकार्पण किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंग्य लेखक फारुक आफरीदी नें की एंवं आटो लाइट इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर एवं जादूगर एम पी गुप्ता के विशिष्ट अतिथि थे । लेखक प्रहलाद राय के पुत्र जादूगर विश्वजीत राय (नर्सिंग आफिसर), जादूगर राजीव राय (नर्सिंग अधीक्षक), धर्मपत्नी सुशीला राय के
प्रियंका,रमण राय, संतोष,किरण, तनिष्क, विष्णु, सिद्धिमा और आयुषी आदि उपस्थित रहे। 
प्रहलाद राय की यह पुस्तक चार खण्डों और 140 पृष्ठों मे है जिसमें बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत के परिवार, उनकी जापान यात्रा, समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समरसता आदि को विस्तार से बताया गया है।लेखक के अनुसार बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत ने जीवन भर सामाजिक कुरीतियों , अंधविश्वासों के विरुद्ध संघर्ष किया। नगर परिषद जोधपुर के अध्यक्ष रहते हुए वे सदैव जातपांत से ऊपर उठकर पीड़ित मानवता की सेवा मे लगे रहे। पुस्तक में उनके सभी शिष्यों के उद्गार,उनके जयंती पर आयोजित सम्मेलन समारोहों का विस्तार से वर्णन किया गया है। पुस्तक मे उनकी स्मृति मे आयोजित परिचर्चाओं और संस्थानों का भी वर्णन है। पुस्तक के प्रकाशन से लेकर विमोचन तक साहित्यकार फारुक आफरीदी का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड