शक्ति वंदन में नर्मदा इंदौरिया से अहिल्याबाई का वृतांत सुन गूंज उठा जेकेके

० आशा पटेल ० 
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम "चेंजमेकर द रियल वुमन" के अंतर्गत आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोड़ा, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणी रियाड, स्क्वाड्रन लीडर विभूति मंगल ने भाग लिया और अपनी बात मजबूती के साथ रखी। आयुक्त रुक्मणी रियाड ने बताया कि कोई भी कार्य कठिन नहीं है यदि ठान लिया जाए तो वह आसान बन जाता है। साथ ही यदि वर्क लाइफ और फैमिली लाइफ को पर्सनल स्किल और मैनेजमेंट से बैलेंस किया जा सकता है।
आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोडा ने कहा कि कोई भी योजना बिना टीम के सफल नहीं हो सकती टीमवर्क बहुत जरूरी होती है, खुद पर भरोसा हो तो हर कार्य सफल होता है स्क्वाड्रन लीडर विभूति मंगल ने भी अपने अनुभव सुनाए। देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत पर आधारित था जिसमें पैनलिस्ट के तौर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक नर्मदा इंदौरिया ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।  युग परिवर्तन की आधारशिला सत्र में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शताब्दी अवस्थी, किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर पुष्पामाई एवं सूचना जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक नर्मदा इंदौरिया ने भाग लिया और अपने विचार रखें | इसके बाद जूडो एक्सपर्ट रिचा गौड द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड