लायंस क्लब चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने नीमकाथाना में लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर

० आशा पटेल ० 
नीमकाथाना । लायंस क्लब चार्टर्ड एकाउंटेंटस के अध्यक्ष सीए सचिन कुमार जैन ने बताया लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के तत्वावधान में एवं स्व बाबूलाल गुप्ता, एडवोकेट की पुण्य स्मृति में आयोजित  निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। यह शिविर शंकरा आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा संचालित किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की गई। सचिव सीए रजत चेतानी ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के 71 रोगियों की पहचान कर उन्हें जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया । मरीजों के जयपुर आने-जाने की परिवहन, लेंस प्रत्यारोपण, भोजन एवं ठहरने की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
शिविर का आयोजन कपिल कुंज, छावनी, नीमकाथाना में किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोषाध्यक्ष विनय जिंदल ने बताया कि इस अवसर पर संयोजक सीए सतीश कुमार गुप्ता (भारतीय सीए संस्थान के सेंट्रल कौंसिल सदस्य) एवं लायंस क्लब रीजन सेक्रेटरी सीए स्वाति जैन, सीए हर्षित जैन सहित लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। 
रोगियों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सीए सतीश कुमार गुप्ता (आईसीएआई के सीसीएम), वीरांगना कविता सामोता, विष्णु कुमार चेतानी, संजीव मोदी (बंटी), महेश मेगोटिया , एडवोकेट अशोक गुप्ता , एसएम सैनी, गजेंद्र मोदी (संयोजक), सोहन सैनी  (संयोजक), ललित दार्शनिक शिविर में उपस्थित होकर सभी का हौंसला बढ़ाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत