नवसंवत्सर का होगा जोरदार स्वागत श्वेत अश्व आठ दिशाओं में प्रचार के लिये रवाना

० आशा पटेल ० 
जयपुर । नवसंवत्सर 2082 प्रारम्भ का प्रचार करने के लिये चार 
श्वेत अश्व (घोडे) जयपुर के आराध्य देव गोविन्द देवजी से जयपुर के प्रमुख संत मंहत, प्रबुद्व व्यक्तियों एवं विद्वान पण्डितों ने पूजा अर्चना कर रवाना किया। यह कार्यक्रम नवसंवत्सर के प्रति जागरूता लाने और नवसंवत्सर का प्रचार प्रसार करने के लिये किया गया। जिसमें श्वेत अश्व (घोडे) के दोनो तरफ नवसंवत्सर के बेनर लगे हुये है। घोडे के उपर छतरी और नाचते गाते हुये कार्यकर्ता साथ चल रहे है। संस्कृति युवा संस्था एवं नवसंवत्सर उत्सव समारोह समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा सपत्नीक नीलम मिश्रा, हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य, ने पण्डितों के साथ वैदिक रीति के साथ अश्वों की पूजा अर्चना करवाई।
इस अवसर पर हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य, जयपुर शहर पूर्व सांसद राम चरण बोहरा , जयपुर में पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल,घाट के बालाजी के महंत सुदर्षनाचार्य महाराज, कांवटिया श्याम मंदिर लोकेश मिश्राजी ,जयसिहपुरा खोर कमलेश शर्मा , महंत लोकेश मिश्रा, सरस निकुंज के प्रवीण भैया, गढ गणेश के गौरव मेहता, सागानेरी गेट हनुमान मंदिर कैलाश गोड, लाडली जी मंदिर सजय गोस्वामी , धर्म प्रचारक विजय शंकर पाडे, नहर के गणेश जी के मानव एवं जय भैया, परकोटे वाले गणेश जी के अमित, गलता गेट से सियाराम महाराज, कमलेश शर्मा पुजारी संघ , रिविक्रमाचार्य महाराज, गोस्वामी, जयपुर पुजारी महासघं नीतीश चतुर्वेदी पंकज शर्मा पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने चारों अश्वों की लगाम पकडकर गोविन्द देवजी मंदिर के चौराहे तक लाये उसके पश्चात् पूर्व,पश्चिम,उत्तर,दक्षिण दिशा में रवाना किया गया।
यह अश्व जयपुर षहर के प्रमुख मंदिरों में ईशान में खोले के हनुमानजी मंदिर, पूर्व में गलता, आग्नेय में गोनेर मंदिर, दक्षिण में सांगा बाबा, नैऋत्य में स्वामी नारायण मंदिर, पष्चिम में हाथोज हनुमानजी, वायव्य में कदम्ब डूंगरी व उत्तर में आमेर में काले हनुमान मंदिर के लिये छोडे गये और नवसंवत्सर का 11 दिन तक अनूठे तरीके से प्रचार-प्रसार करेगें।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति युवा संस्था के संरक्षक एडवोकेट एच.सी.गणेशिया , सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोपत सिंह क़ायल , प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा , जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत जयपुर शहर उपाध्यक्ष राजेश शांडिल मुकेश मिश्रा  ,मनोज मिश्र , प्रमोद शर्मा विनोद शर्मा , लक्ष्मण शर्मा और नीलम मिश्रा, मिथलेश गणेशिया, सुरेन्द्र शर्मा सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत