समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा राणा सांगा पर टिप्पणी से राजपूत समाज में आक्रोश

० आशा पटेल ० 
जयपुर, समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा संसद में राणा सांगा को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजस्थान में राजपूत समाज में भारी आक्रोश फैल गया। जयपुर के पांच बत्ती स्थित राजपूत सभा भवन में सर्व समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। बैठक में राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई और करणी सेना की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर , रघुवीर सिंह,शशांक शर्मा, मीना राठौर ,रेनू अग्रवाल ,बृजेश पवार ,विमल प्रजापति, मधु सोनी , निधि भाटी अंतिम राठौड़, कविता झंकार और अन्य समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि "राजपूत समाज ने हमेशा त्याग और बलिदान की परंपरा निभाई है और वीर महाराणा सांगा का अपमान पूरे समाज का अपमान है।"
राजपूत समाज के नेताओं ने मांग की कि रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता रद्द की जाए और उन पर सख्त कार्रवाई हो। विरोध प्रदर्शन के दौरान समाज की महिलाओं ने हाथों में तलवारें लेकर महाराणा सांगा और राजपूत समाज के त्याग एवं शौर्य को नमन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कीर्ति राठौर और सभी समाज के लोगों ने राम जी लाल सुमन को मुगलों की औलाद बताते हुए उनके लिए हस्ताक्षर करके कफन किया। इस घटना के बाद राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड