यूईएम जयपुर द्वारा इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को मानद उपाधि

० आशा पटेल ० 
 जयपुर : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर द्वारा 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित कर इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फिजियोथेरेपी और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के 300 से अधिक स्नातकों को उनकी डिग्री प्रदान की गई साथ ही 3 विद्वानों को पीएचडी और 14 छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 361 डिग्रीयां प्रदान की गईं। 
 यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वेजॉय चटर्जी द्वारा इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी।

 सुधा मूर्ति लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो साहित्य और सामाजिक कार्यों में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं। वह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं और उन्होंने विभिन्न धर्मार्थ और शैक्षिक पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने साहित्यिक योगदान के अलावा, सुधा मूर्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण विकास में उनके परोपकारी कार्यों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म श्री सहित कई पुरस्कार मिले हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास