दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग का होली मिलन समारोह
० आनंद चौधरी ०
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा बीट से जुड़े पत्रकारों के साथ होली मंगल मिलन का आयोजन किया जिसमे 500 से अधिक प्रमुख पत्रकारों और भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए। सभी नेताओं एवं पत्रकारों ने इस अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया। अनेक समाचार पत्रों के स्थानीय सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित रहे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मेज़बान के रूप में स्वंय पत्रकारों एवं नेताओं पर पुष्प वर्षा की और सभी को चंदन लगा कर स्वागत किया। प्रदेश भाजपा के कार्यालय प्रमुख बृजेश राय एवं उप प्रमुख अमित गुप्ता कार्यालय स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की आज खुशी का अवसर है कि 27 वर्ष बाद पार्टी के रंग उत्सव कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्य मंत्री एवं मंत्री सम्मिलित हुए हैं और हमें आज संकल्प लेना है की जिस तरह होली के रंग सबको हर्षित करते हैं उसी तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से हमको दिल्ली के नागरिकों के जीवन में हर प्रकार की सुविधाओं के रग भरने हैं। रेखा गुप्ता ने कहा है की यह होली 2025 विशेष है जब दिल्ली में हमारी सरकार है और हमको बिना भेदभाव सभी की सेवा का संकल्प दोहराना है और संगठन के साथ मिलकर डबल इंजन सरकार के लाम जनजन तक पहुंचाना है।

दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग हर वर्ष होली उत्सव आयोजित करता है और आज का उत्सव विशेष आकर्षक रहा क्योंकि 27 वर्ष बाद आज होली उत्सव में दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं अनेक मंत्री सम्मिलित हुए होली उत्सव में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अभय वर्मा एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, विशेष अतिथि के रूप में मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के राष्ट्रीय पदधिकारियों बैजयंत जय पांडा, अरूण सिंह, दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी,
अल्का गुर्जर, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा एवं आशीष सूद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल, निशिकांत दुबे, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं विजय गोयल, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, विधायक तरविंद्र सिंह मारवाह, हरीश खुराना, नीरज बसौया, राजकुमार भाटिया, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, तिलक राम गुप्ता, संजय गोयल, डा. अनिल गोयल, गजेन्द्र यादव, दिल्ली नगर निगम उप नेता जय भगवान यादव, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत चहल, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं सरिता तोमर सहित कई नेता होली उत्सव में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ