राजस्थान दिवस पर ग्रैंड हेरिटेज चेज़-कार रैली का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर: राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से "द ग्रैंड हेरिटेज चेज़-कार रैली" का आयोजन किया गया। अमर जवान ज्योति से इस कार रैली का फ्लैग ऑफ पर्यटन विभाग के सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राजस्थान दिवस को बड़े स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे लोक कला, संस्कृति और सामाजिक उत्थान को नई दिशा मिलेगी। राजस्थान पर्यटन विभाग और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार रैली में 30 से अधिक कारों ने हिस्सा लिया।
सभी प्रतिभागी जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों से गुजरते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहेलियों को हल करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए उत्साहित नजर आए। इस रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से जुड़े रोचक संकेतों और चुनौतियों को हल किया। इस आयोजन का समापन जयपुर के होटल फेयरमोंट में एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जहां विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। आईसीसी राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष जयश्री पेडीवाल ने इस आयोजन को राजस्थान की धरोहर-आधारित आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप से प्रस्तुत करने में सफल रहा है बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड