सीएम और राज्यवर्धन ने Run For Fit Rajasthan को दिखाई झंडी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। युवा मामले एवं खेल मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  के नेतृत्व में वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित Run For Fit Rajasthan कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर रन फॉर फिट राजस्थान मैराथन में ऊर्जा व उत्साह से उपस्थित जनों को संबोधित कर मैराथन को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
इस दौरान प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया व उन्हें स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान को एक स्वस्थ और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार खेल और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर युवाओं को फिट और सक्रिय रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास