फिल्म 𝐁𝐇𝐀𝐈 𝐓𝐎𝐇 𝐁𝐇𝐀𝐈 𝐇𝐎𝐓𝐀 𝐇𝐀𝐈 का TRAILER 15 मार्च को होगा रिलीज

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई : अभिनय और मोटिवेशनल स्पीच से सबका दिल जीतने वाले वर्सटाइल एक्टर ‘एडीएम पावर’ बिग ब्लॉस्ट हिंदी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर 15 मार्च को बीजेएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। बड़े भाई का छोटे भाई के प्रति दायित्व और फर्ज पर आधारित हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ जल्द ही सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में बिग लेबल पर रिलीज होगी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में बड़े भाई की भूमिका में एडीएम पावर हैं और उनके छोटे भाई की भूमिका में बाल कलाकार महान रंच हैं। 

यह फ़िल्म हर किसी के दिल को छू लेने वाली है और साथ ही समाज में संदेश भी देगी। फ़िल्म के स्टार कास्ट एडीएम पावर, आंचल सोनी, महान रंच, राम, राधा शाक्य, अहाना, मनौवर हुसैन, भूपेन्द्र सिंह, सीताराम चौरसिया, अर्जुन पंडित, अरुषि, अनूप, विकास पंडित, सोनिया, असद खान आदि हैं।  ए आर सिनेमा एडीएम पावर प्रस्तुत हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ के निर्माता अमरेंद्र कुमार मिश्रा हैं। को-प्रोड्यूसर आरके चौधरी और सिताराम चौरसिया हैं।

 लेखक एवं निर्देशक अमरेन्द्र कुमार मिश्रा हैं। फाइट मास्टर उस्मान अंसारी और मोहित साहनी, संगीतकार एस.कुमार एवं अनुज तिवारी हैं। गीतकार एस कुमार, मो.आरिफ और दुर्गावती ए. तिवारी हैं। सिंगर एडीएम पावर, अनुज तिवारी, सारा दत्ता और आरती हैं। डीओपी शिवा चौधरी (डब्ल्यूआईसीए), डांस मास्टर-जगन्नाथ दास, आर्ट डायरेक्टर संतोष चौधरी, एडीटर भूपेन्द्र पी.आर. सिंह, कार्यकारी निर्माता आदित्य श्रीवास्तव, फोले रिकॉर्डिस्ट देजप्पा मोलिया, प्रोडक्शन हेड मनौवर हुसैन हैं। पोस्टर डिज़ाइन अजय ने किया है। 

 कैमरा इक्विपमेंट ओम साईं एचडी वीडियो मुंबई, कॉस्ट्यूम जय राम, मेकअप नदीम, हेयर आरती सिंह, शालू मिश्रा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर चंद्रेश, राजा मोनाडल, बुधन, डबिंग हेड सुमन सिंह, मिक्सिंग इंजीनियर और रिकॉर्डिस्ट श्याम सुंदर शर्मा हैं। डीआई सूरज सिंह ने किया है। पोस्ट प्रोडक्शन व्हेदर फिल्म्स स्टूडियो (मुंबई) में किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड