हम आतंकवाद और दहशतगर्दियों के खिलाफ एकजुट हो लडें- सर्व समाज

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब में सर्व समाज और समुदाय के बुद्धिजीवी एकत्रित हुए और आम जन से सौहार्द और शांति की अपील की । सभी ने एक सुर में कश्मीर के पहलगाम में आंतकियों द्वारा 26 लोगों का नरसंहार किया गया। आतंकी संगठनों का दहशत फैलाने के साथ ही देश में अशान्ति फैलाने का यह बडा षडयंन्त्र बताया । इस घटना में जयपुर के ही एक युवा नीरज उधवानी की भी हत्या हुई जो पूरे शहर और प्रदेश के लिये दुखद है।

सभी ने अपील की है कि इस आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ मिल कर लड़ें और दहशतगर्दियों के इरादों को कामयाब नही होने दे। अपने देश की अस्मिता, अखण्डता और देश को तोडने वाली ताकतों का बहिष्कार करने और उनसे लडने का प्रण लें साथ ही हम सभी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोग आपसी सौहार्द और प्रेम बनाये रखें। किसी भी अफवाह में नही आकर माहौल को किसी भी सूरत में खराब नही होने दे। हम सब एक है तो ही सेफ है।

शहर नायब काजी सैयद अजगर अली ने कहा कि हम सब हिंदू ही है क्योंकि हिंदुस्तान में रहते है और सभी का सनातन धर्म से ही उद्भव है हम सब को एकजुट रहना है और विघटनकारी ताक़तो से लड़ना है । फाइट फ़ोर राइट के अध्यक्ष सुनील उदेईया ने कहा कि जयपुर के माहौल को किसी भी क़ीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे । जयपुर शहर पर्यटन का गढ़ है और विदेशी पर्यटक परकोटे में आते है और सभी का रोज़गार व्यापार इसी से चलता है माहौल यदि ख़राब किया तो सभी को नुक़सान होगा । देश की केंद्र सरकार और सेना को आतंकवाद पर चोट करने और जड़ से उखाड़ने के लिये हम सब को एकजुट रहना होगा और उनका मनोबल बढ़ाना होगा ।

सिख समाज के गुरुचरण सिंह ने कहा कि राजनीतिक लोगो को शहर का माहौल ख़राब नहीं करना चाहिए और हमें आतंक के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत है । परशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि जयपुर की आबोहवा को शुद्ध बनाये रखने के लिए सभी संगठन और सर्व समाज को एक साथ आकर प्रयास करना है और पुलिस प्रशासन को माहौल बिगाड़ने वालों से सख़्ती से निपटना होगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड