राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस द्वारा प्रदेश,जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर 21 मई को प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 21 मई को स्व. राजीव गाँधी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पुष्पांजलि कार्यक्रम, फल वितरण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे तथा इन कार्यक्रमों में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक के समस्त प्रमुख कांग्रेसजन भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि स्व. राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर 21 मई को प्रात: 11.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जयपुर शहर एवं जयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के वर्तमान/निवर्तमान पदाधिकारीगण सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास