महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर

० संवाददाता द्वारा ० 
Agra : भारत की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निष्ठा योगेश द्वारा छह वर्ष पहले हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की शुरुआत हुई थी। इसी पहल का एक मुख्य हिस्सा है हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर , जिसका शुभारंभ Agra में हुआ। हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की स्टूडेंट रह चुकी रागिनी सेंगर के सहयोग से उनके आर डी फैशन बुटीक पर आगरा का पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर की शुरुआत हुई हैं। यह सेंटर विकास नगर टेडी बगिया मैं खोला गया है ,जहां ग्रहणियों और महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया हैं। स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर एक जानकारी केंद्र के रूप में महिलाओं की मदद करेगा।
हुनर की कोलाबोरेशन मैनेजर विजिया दुबे ने बताया कि इस पहल के तहत भारत के विभिन्न राज्यों की महिलाएं घर बैठे फैशन,फूड और ब्यूटी के क्षेत्र में अपने कौशल को न केवल विकसित कर रही हैं, बल्कि एक अच्छा आमदनी स्रोत भी पा रही हैं। हुनर ऑनलाइन कोर्सेस में फैशन, फूड और ब्यूटी से संबंधित लगभग 55 से ज्यादा गवर्नमेंट सर्टिफाइड कोर्सेस उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं हुनर ऑनलाइन कोर्सेस एप्लिकेशन के माध्यम से उपयोग कर सकती हैं। इन कोर्सेस की अवधि तीन महीने से लेकर छह महीने तक होती है, और इन्हें महिलाएं अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।

 हुनर ऑनलाइन कोर्सेस काफ़ी सस्ते हैं इसमें तीन महीने का कोर्स मात्र 3,000 रुपये और छह महीने का कोर्स 10,000 रुपये में पूरा किया जा सकता है। अब तक पूरे भारत में 50,000 से अधिक महिलाओं ने इन कोर्सेस को पूरा कर लिया है और कई ने अपना व्यवसाय भी शुरू कर दिया है। इस पहल के जरिए महिलाएं प्रति माह 60 हज़ार से 1 लाख रुपये तक की आमदनी कमा रही हैं। हुनर ऑनलाइन कोर्सेज के साथ नीता लुल्ला और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सहित कई जानी-मानी हस्तियां भी जुड़ी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत