कंटेंट,आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब : मुकेश अंबानी

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि भारत को मीडिया और मनोरंजन उद्योग का ग्लोबल हब बनने से कोई नहीं रोक सकता। अपने कंटेंट, जनसंख्या और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत जल्द ही इस उद्योग पर राज करेगा। मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “AI अब मनोरंजन के लिए वह कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया था और वो भी उससे लाखों गुना बेहतर। दुनिया की 1.4 अरब आबादी वाला यह देश, 5 हजार सालों से कहानियां कहते-सुनते आया है।

 कंटेंट और आबादी के बाद भारत की तीसरी बड़ी ताकत टेक्नोलॉजी है, भारत में 1.2 बिलियन मोबाइल फोन उपभोक्ता का मतलब है 1.2 बिलियन स्क्रीन, जिन का उपयोग मनोरंजन के लिये किया जा सकता है। जियो ने हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा को किफायती बनाकर भारत की डिजिटल और मनोरंजन क्रांति में अग्रणी योगदान दिया है। 5G पर निर्मित हमारे विश्व स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द ही 6G तक बढ़ाया जाएगा।“ मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि “हमने वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट के दिग्गजों की बराबरी करने और उनसे आगे निकलने की महत्वाकांक्षा के साथ जियोहॉट की शुरुआत की है।

 यह भारत और विदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा। हमने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, आईपी स्ट्रीमिंग में क्रांति ला दी है, तथा इमर्सिव, बहुभाषी, इंटरैक्टिव खेल देखने-दिखाने के वैश्विक मानकों को भी बदल दिया है। और यह तो बस शुरुआत है। डिज्नी के साथ जियो की साझेदारी डिजिटल स्टोरी-टेलिंग में एक नए युग की शुरुआत है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड