दीपक गोदारा की IAS परीक्षा में सफलता पर दिल्ली देहात द्वारा अभिनंदन समारोह

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : भरथल गाँव निवासी दीपक गोदारा की संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 92वीं रैंक प्राप्त करने पर दिल्ली देहात के लोगों एवं जाट समाज द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम बमरौली स्थित सुल्तान फार्म हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। दीपक गोदारा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि सम्पूर्ण समाज गौरवांवित हुआ है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक विजय लोचव ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी, पालम गांव 360 के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी, दादादेव प्रबंधन कमेटी (पालम 12 गांव) के नव-निर्वाचित प्रधान ओमवीर सोलंकी, निगम पार्षद सुनीता रामनिवास, दिलबाग सोलंकी, तेजपाल नसीरपुर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने दीपक गोदारा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुरेंद्र सोलंकी ने कहा, "दीपक समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और वह प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज का नाम रोशन करेंगे। रणबीर सिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा, "दीपक जैसे युवा देश के कर्णधार हैं। उनकी तपस्या और लगन से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें विश्वास है कि वे पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की दिशा में सकारात्मक योगदान देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास