Garhwali Students : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली,मेधावी छात्र सम्मान 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

० योगेश भट्ट ० 
नयो दिल्ली : दिल्ली, एनसीआर में प्रवास कर रहे गढ़वाल मूल के सभी छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि गढवाल हितैषिणी सभा (पंजी.) गढ़वाल भवन द्वारा दिल्ली एनसीआर में प्रवास कर रहे गढ़वाल मंडल के मेधावी विद्यार्थियों को 24 अगस्त, 2025 को सभा मुख्यालय गढवाल भवन पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वीर चंद्र सिंह गढवाली मेधावी छात्र सम्मान-2025 से सम्मानित करने जा रही है।

गढवाल मूल के जिन छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के, दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में नब्बे प्रतिशत (90%) या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं व जिनकी मार्कशीट एवं मांगे गये दस्तावेजों की प्रति सभा को 31 जुलाई तक प्राप्त हों जायेंगी सभा उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी । 31 जुलाई 2025 के उपरांत प्राप्त मार्कशीट/आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। 90% की पात्रता को पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी मार्कशीट गढवाल हितैषिणी सभा (पंजी.) नई दिल्ली की Emai id.

ghs.studentaward2025@gmail.com या अध्यक्ष /महासचिव, गढवाल हितैषिणी सभा , गढवाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढवाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली के पते पर डाक द्वारा भी भेज सकते हैं अथवा सभा कार्यालय, गढवाल भवन में स्वयं आकर भी जमा करवा सकते हैं । डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी मार्कशीट/दस्तावेजों की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यर्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली,मेधावी छात्र सम्मान 2025 की पात्रता हेतु दस्तावेज अनिवार्य है ।

 90%या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थी की मार्कशीट की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।  दिल्ली/एनसीआर आवासीय पते का स्वप्रमाणित आईडी प्रूफ की छायाप्रति । गढ़वाल मूल का कोई ऐसा दस्तावेज जो आपकी गढ़वाल मूल की पहचान को सुनिश्चित करता हो की स्वप्रमाणित छायाप्रति । अभिभावक का संपर्क नंबर । सम्मान के लिऐ प्राप्त सभी मार्कशीटों/ दस्तावेजों की जांच सभा द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की जाएगी, जिसका निर्णय अंतिम माना जाएगा जो सभी को मान्य होगा। सम्मान हेतु प्रशासनिक सेवाओं, नीट(प्रवेश परीक्षा पास), मेडिकल, इंजीनियरिंग, खेल एवं अन्य किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि *(2024-2025) प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से भी आवेदन आमंत्रित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत