सरस डेयरियां मनाएंगी योग दिवस सेंट्रल पार्क में होगा आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की ओर से सम्पूर्ण राज्य को "योग मय" बनाने की तैयारी की जा रही हैं। आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने सभी जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघो को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य भर में सरस की सभी विज्ञापन साइटस पर योग के महत्व को रेखांकित करते हुए "स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम" वाले आकर्षक होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं।

आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर 20 जून को जयपुर के सेंट्रल पार्क के गेट नं. 3 स्थित लॉन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे होंगे। गृह एवं गोपालन राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्राणायाम, ध्यान, एवं सरल योगासनों का अभ्यास सिखाया जाएगा। प्रतिभागियों को जीवन में योग की उपयोगिता और उनके व्यावहारिक पक्षों से भी परिचय कराया जायेगा।
सेंट्रल पार्क में आरसीडीएफ द्वारा प्रतिष्ठित निजी चिकित्सालयों के साथ मिलकर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रतिभागी बीपी, ब्लड शुगर जैसी सामान्य जाँचे नि:शुल्क करा सकेंगे और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा परामर्श नि:शुल्क दी जाएगी।

इस अवसर पर जयपुर कथक केंन्द्र के कलाकारों द्वारा योग, ध्यान और कथक नृत्य का मिश्रण कर प्रस्तुति दी जायेगी जो कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। इस अवसर पर सरस डेयरी द्वारा प्रतिभागियों को नमकीन छाछ और मीठी लस्सी जैसे स्वास्थ्यवर्धक पेय उत्पादों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार