Scoda Auto India जयपुर में शुरू किए दो नए शोरूम

० आशा पटेल ० 
जयपुर | राजस्‍थान में कंपनी के टचपॉइंट्स की संख्‍या अब 14 हो गई है और 2025 के अंत तक 350 टचपॉइंट्स तक पहुंचने का लक्ष्‍य है | प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स की शुरुआत की है। ये शोरूम सीकर रोड स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया (वीकेआई) और राजा पार्क क्षेत्र में स्‍थापित किए गए हैं। इनकी शुरुआत साइशा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की गई है। इन दो नई शाखाओं के साथ जयपुर में स्‍कोडा के कुल 6 टचपॉइंट्स हो गए हैं, जबकि पूरे राजस्‍थान में इनकी संख्‍या बढ़कर 14 हो गई है। कंपनी आधुनिक शोरूम अनुभव और उत्‍कृष्‍ट उत्‍पादों के माध्‍यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित यह शोरूम 2,375 वर्गफुट में फैला है और यहां 3 डिस्‍प्‍ले कारें प्रदर्शित की जा सकती हैं, जबकि राजा पार्क का शोरूम 3,000 वर्गफुट का है, जहां 4 कारें डिस्प्ले की जा सकती हैं। दोनों आउटलेट्स स्‍कोडा की ;मॉडर्न सॉलिड; डिज़ाइन लैंग्वेज और ग्राहक-केन्‍द्रित अनुभव को दर्शाते हैं।
स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्‍टर आशीष गुप्‍ता ने कहा, ;जयपुर उत्‍तर भारत के हमारे नेटवर्क विस्‍तार में एक अहम बाजार है। ये नए शोरूम हमें अपने ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने और और ज्‍यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेंगे। हमारा लक्ष्‍य है कि 2025 के अंत तक देशभर में 350 कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचा जाए।

साइशा मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल साई गिरिधर ने कहा, “स्‍कोडा ऑटो इंडिया के साथ साझेदारी कर जयपुर में अपने नेटवर्क का विस्‍तार करना हमारे लिए गर्व की बात है। इन शोरूम्स के जरिए हम शहर के आधुनिक कार खरीदारों को एक बेहतरीन और ग्राहक-केंद्रित रिटेल अनुभव देने के लिए तत्‍पर हैं।”
ग्राहकों के और करीब इन नई शाखाओं में ग्राहक स्‍कोडा की पूरी प्रोडक्‍ट रेंज का अनुभव ले सकते हैं, जिसमें हाल ही में लॉन्‍च की गई काइलैक, कोडियाक, स्लाविया और कुशाक शामिल हैं। कंपनी की सुपरकेयर, सर्विस पैकेजेस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी पहलें यह सुनिश्चित करती हैं कि ग्राहकों को एक सहज और भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव मिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड