ज्ञानेन्द्र रावत,संजीव यादव एवं तरुण कुमार दिल्ली में सम्मानित

o योगेश भट्ट o 
नयी दिल्ली। इंडिया हैवीटेट सेंटर में पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी एण्ड बिजनेस एन्क्लेव में जी आई सी एटा के दो पूर्व छात्र देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत और ए आर एम मैनपुरी संजीव यादव तथा आशा.फांउडेशन धुमरी के तरुण कुमार सम्मानित किए गये। रावत को पर्यावरण, पत्रकारिता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान हेतु 
बाबा आमटे मैमोरियल अवार्ड और यादव को एटा में पुस्तक मेलों के आयोजन, सामाजिक क्षेत्र व युवाओं के शैक्षणिक उन्नयन तथा फुटवाल एवं अन्य खेलों के संरक्षण में अनवरत योगदान हेतु अर्थ गार्जियन अवार्ड तथा तरुण कुमार को सामाजिक कार्यों हेतु सोशल वारियर अवार्ड से समारोह के मुख्य अतिथि एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० डा० पी० वी० शर्मा ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी एवं भारत भूषण त्यागी, बरेली के डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर मांगेराम चौहान, पर्यावरणविद डा० श्यामनंदन प्रसाद, विश्व जल परिषद के सदस्य पर्यावरणविद डा० जगदीश चौधरी, वर्ल्ड पीस इंस्टीटयूट यूनाइटेड नेशंस के फाउंडर डा० परमिंदर सिंह, सीडब्ल्यूजीआईआर के संस्थापक आशीष पाण्डेय, कैडिला फार्मा के वाइस प्रेसिडेंट डा० पी के राजपूत, पूर्व कमिश्नर मणिपुर एवं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे अमरीक सिंह पाहवा,

 प्रख्यात पर्यावरणविद, प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख, ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून की एसोसिएट प्रोफेसर डा० अनुभा पुंढीर एवं रामभरोस मीणा, इंटरनेशनल फाउंडेशन गोरखपुर के संस्थापक डा० सौरभ पांडेय, पल्मोनोलाजी विशेषज्ञ एवं राशिद हास्पिटल दुबई के डा० मयंक वत्स, बुंदेलखंड के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता प्रो ० गोविंद सिंह एवं उत्तर प्रदेश के नरेन्द्र सिंह यादव आदि देश के जाने-माने शिक्षाविदों, पर्यावरणविदों, समाज विज्ञानियों, अर्थवेत्ताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति प्रमुख रूप से उल्लेखनीय थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड