PNB ने किया AI पर अ भा अंतर बैंक सेमिनार व अ भा नराकास अध्यक्ष सम्मेलन

o आशा पटेल o 
नई दिल्ली | पंजाब नैशनल बैंक द्वारा प्रधान कार्यालय में अखिल भारतीय अंतर बैंक सेमिनार एवं बैंक के संयोजन में कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव डॉ मीनाक्षी जॉली की उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम में बैंक के कार्यपालक निदेशक एम. परम शिवम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा बैंक के शीर्ष कार्यपालकों के कर-कमलों से बैंक के राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका “पीएनबी प्रवाह-कृत्रिम बुद्धिमत्ता आलेख संकलन” का विमोचन भी किया गया। प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चन्द्र ने इस अवसर पर कहा कि “हिंदी देश की राजभाषा है और इसके प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन हेतु पंजाब नैशनल बैंक दृढ़ संकल्पित है।

 पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में देश भर में 28 नराकास कार्यरत हैं, जिसका संयोजन कुशलतापूर्वक पंजाब नैशनल बैंक द्वारा किया जा रहा है। देश के अंतिम गाँव और अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवा राजभाषा हिन्दी और क्षेत्रीय भाषा में ही पहुंचाई जा सकती हैं |पंजाब नैशनल बैंक अपने डिजिटल उत्पादों में हिंदी व 13 क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग से अपना कारोबार बढ़ा रहा है और राजभाषा कार्यान्वयन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।यह स्वतन्त्रता सेनानी स्व. लाला लाजपत रॉय द्वारा स्थापित किया हुआ प्रथम स्वदेशी बैंक हैं | अतः देश की भाषा को जन-जन की भाषा बनाने की नैतिक ज़िम्मेदारी हमारे ऊपर सबसे अधिक हैं|

मुख्य अतिथि ने पंजाब नैशनल बैंक के राजभाषा कार्यान्वयन की प्रशंसा की और कहा कि बैंक राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। पंजाब नैशनल बैंक ने राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में दूसरों के लिए भी आदर्श स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी मूल रूप से सरल हिंदी में काम करें और राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार करें। उन्होने सभी सदस्यों से कंठस्थ 2.0 अनुवाद टूल का अपने दैनिक कार्यों में उपयोग करने हेतु आह्वान किया |

 कार्यक्रम में बैंक द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर बैंक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं तथा सर्वश्रेष्ठ नराकास अध्यक्षों एवं सदस्य सचिवों को मुख्य अतिथि , प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं कार्यपालक निदेशक द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन मनीषा शर्मा, दिल्ली बैंक नराकास की सचिव एवं सहायक महाप्रबंधक के धन्यवाद के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड