BlueEra : भारत का स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर-ऐप लॉन्च

० संवाददाता द्वारा ० 
 कोलकाता, पश्चिम बंगाल : डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम देश का पहला पूर्ण रूप से स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर-ऐप "BlueEra App" पूरी तरह से भारतीय तकनीक और विकास पर आधारित है, जिसमें किसी भी विदेशी निवेश की भागीदारी नहीं है। "BlueEra App" एक स्वदेशी बहु-कार्यात्मक मंच है, जो सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स एवं रोजगार के अवसर, और सुरक्षित मैसेजिंग को एक ही स्थान पर एकीकृत करता है। 
यह ऐप भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ-साथ छोटे व्यवसायों, विक्रेताओं और स्थानीय बाजारों को सशक्त बनाने के लिए निर्मित किया गया है। इसके अतिरिक्त, यह मंच स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने और भारतीय प्रतिभा को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।
आत्मनिर्भर भारत बनाने में डिजिटल सेवाओं में स्वदेशी सोशल मीडिया मंच की अहम भूमिका होगी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल को बड़ी भूमिका निभानी होगी। इसी कड़ी में BlueEra App पश्चिम बंगाल निवासियों की भावनाओं को स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप प्रदान करता है

 जिससे प्रदेश का करोड़ों रुपया विदेश जाने से बचेगा और 'पश्चिम बंगाल को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था' बनने में बड़ी मदद मिलेगी और देश भी समृद्ध होगा। "BlueEra" के सह संस्थापक मनीष शर्मा ने कहा, " आज समय की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बहुत सारे विदेशी चैट एवं एन्क्रिप्शन का लॉलिपॉप देकर हमारे लोगों का डेटा अपनी पैरेंट कंपनी और अन्य विदेशी कंपनियों को बेचकर हमें भारतीयों को आपस में लड़ाया जा रहा है।

Team BlueEra App और हम भारत के लोग ऐसा होने नहीं देंगे, इसलिए भारत लाया है अपनों के लिए — आपका अपना पूर्णत: रूप से स्वदेशी ऐप जो सशक्त करेगा भारत की अर्थव्यवस्था और भारतवासियों को।
सह संस्थापक - अवधेश कुमार ने कहा, " बहुत सारी विदेशी निवेश वाली फूड इंडस्ट्री और ई-कॉमर्स कंपनियां हमारे बाज़ार को तबाह करने पर तुली हुई हैं। BlueEra स्वदेशी जन आंदोलन द्वारा व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ने और बाज़ारों को वापस से गुलज़ार करने के लिए आपका सहयोग चाहता है।

बोर्ड सदस्य अंजली पांडे ने आगे कहा, “विदेशी मीडिया ने हमारे बच्चों और हमारे समाज का बहुमूल्य समय कंटेंट क्रिएटर का लॉलिपॉप देकर गुमराह किया है और हमारे भाई-बंधुओं को अपना घर-बार छोड़कर परदेस में काम करने के लिए जाना पड़ता है। BlueEra के माध्यम से हम नज़दीकी जॉब ढूंढ सकते हैं जिससे स्वरोज़गार के नए अवसर बनेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड