41वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : पर्वतीय लोकविकास समिति,भिलंगना क्षेत्र विकास समिति और इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच की ओर से संयोजक प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल और कवि बीर सिंह राणा के नेतृत्व में नई दिल्ली से आरंभ हुई ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा भिलंगना घाटी के गंगी गांव में भगवान सोमेश्वर के दर्शन करने के उपरांत श्री नवजीवन आश्रम घुत्तू इंटर कॉलेज में हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण और विद्यालय सभागार में आयोजित युवा सम्मेलन के साथ संपन्न हुई ।
2015 में पर्यावरण पुरोधा पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा की प्रेरणा से नई दिल्ली से अस्सी के दशक वाली इस खतलिंग महायात्रा को खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा के रूप में निरंतर खतलिंग,सहस्रताल, पंवाली और मासरताल तक संपन्न किया जाता रहा है। इस बार आपदा के कारण बाधित यात्रा मार्ग के चलते यह महायात्रा प्रतीक रूप में नई दिल्ली से सूर्य प्रकाश सेमवाल,बीर सिंह राणा, वरिष्ठ पत्रकार व्योमेश जुगरान,वैज्ञानिक डॉ.रामकृष्ण भट्ट ,टिहरी उत्तरकाशी जनविकास परिषद के अध्यक्ष सुरेशानंद बसलियाल और समाजसेवी संजय तड़ियाल के साथ चली।
देहरादून से पत्रकार तेजराम सेमवाल,टिहरी गढ़वाल से समाजसेवी और द्वारी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल और घनसाली से एडवोकेट लोकेंद्र जोशी सहित जुड़े यात्रीदल के साथ आदि केदार वेलेश्वर,बाबा बूढ़ा केदार,माँ राज राजेश्वरी सिद्धपीठ चूलागढ़,श्री चंद्रेश्वर महादेव पीठ,भिल्लेश्वर महादेव मंदिर,बगुलामुखी मंदिर और अंत में सोमेश्वर मंदिर गंगी तक पहुंचकर पूर्ण हो गई। यात्रीदल देहरादून में उत्तराखंड सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और राज्य हथकरघा परिषद के दायित्वधारी मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल से मिला।
बुढा केदार में सागर सुनार एवं ज्ञानदा अकादमी एवं उनकी पूरी टीम ने यात्रियों का भब्य स्वागत किया घनसाली होटल वसुलोक में हिमालय की सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन पर गोष्ठी हुई। इस अवसर पर कई लेखकों,पत्रकारों,शिक्षकों और पर्यावरण विद एवं नशामुक्ति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। 
घुत्तू भिलंग स्थित श्री नवजीवन आश्रम इंटर कॉलेज घुत्तू के प्रधानाचार्य नारायण लाल शाह और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विजयलाल शाह सहित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों सर्वश्री शिव सिंह राणा,आचार्य गजेन्द्र पैन्यूली ,अक्षित रावत और शौकीन सिंह भंडारी का भी अभिनंदन किया गया। इस गोष्ठी का संचालन नवोदित समाजसेवी युवा सुरजीत सिंह चौहान ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत