जयपुर में धनतेरस पर 5 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

० आशा पटेल ० 
जयपुर : आज धनतेरस है,बाजार में धनतेरस की धूम है बाजार में जमकर धनवर्षा होगी। आज सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन , इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन और परिधानों के साथ मिठाई , पटाखे और घरेलू साज सज्जा के सामान की बिक्री होगी। व्यापारियों ने भी धनतेरस की पहले से ही तैयार की हुई है । मान्‍यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से घर में सुख- संपदा आती है। इसलिए गरीब- अमीर सभी अपनी सामर्थ्य के अनुसार धनतेरस पर कोई ना कोई नई वस्‍तु खरीदकर घर में जरूर लाते हैं।
चांदी और सोने की कीमती धातुओं में लक्ष्मी का निवास माना जाता है, इसलिए लोग इस मौके पर सबसे ज्यादा चांदी के सिक्के और ज्वैलरी खरीदते हैं। इसके साथ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और वाहनों की भी जमकर खरीदारी होती है। धनतेरस पर जयपुर में 5 से 6 हजार करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। इसमें 2 हजार करोड़ के वाहन, करीब 2 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी , 3 सौ करोड़ का सोने-चांदी के आइटम,
5 सौ करोड़ के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटम, 100 करोड़ के परिधान, 50 करोड़ के बर्तन, 50 करोड़ की मिठाई, नमकीन , ड्राई फ्रूट्स, 200 करोड़ का फर्नीचर और फर्निशिंग आइटम, 100 करोड़ की लाइट्स और सौ करोड़ का गिफ्ट,50 करोड़ के पटाखे , 50 करोड़ के अन्‍य के साथ अन्य व्यापार शामिल है।

फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है है कि बाजार में माहौल अच्छा है, अच्छे मानसून के बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन भत्तों से धनतेरस पर बाजार में अच्छे व्यापार के संकेत है। बाजार पर सबसे ज्‍यादा असर जीएसटी की दरों में कटौती का है। इससे उपभोक्‍ता वस्‍तुओं की कीमतो में 10 प्रतिशत तक कमी आई है। सबसे बड़ी बात है कि इससे बाजार में सकारात्‍मक माहौल बना है। इससे पिछली बार की तुलना में इस बार करीब 15 से 20 प्रतिशत व्‍यापार ज्‍यादा व्‍यापार होने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास