आमेर में पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जयपुर के पर्यटन स्थल आमेर स्थित गांधी चौक पर लद्दाख में गिरफ्तार हुए सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की असंवेधानिक गिरफ्तारी का जयपुर के कई सामाजिक संगठनों ने गहरा विरोध जताया.| जयपुर नागरिक समिति और पर्यावरण के साथियों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन तख्तियों और नारों के साथ आमेर क्षेत्र में निकाला गया।
केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कई वर्षों से जब से सत्ता में आई है संविधान को एक तरफ रख गैर कानूनी तरीकों से सही दिशा में उठाई जा रहे जन भावनाओं को, जन मुद्दों को लगातार दबाने का प्रयास कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है.| जिस व्यक्ति को भारत ही नहीं पूरे विश्व से विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हो ऐसे व्यक्ति को रातों-रात गिरफ्तार कर जोधपुर जेल में बंद कर दिया गया और परिवार को ना उनसे बात करने दी जा रही है, ना उनको किसी प्रकार की जानकारी दी जा रही है।

ऐसे में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जयपुर के आमेर में गांधीवादी तरीके से सरकार की नीतियों और निर्णय के खिलाफ आवाज उठाई है। इस प्रदर्शन में पूर्व महाधिवक्ता जी.एस. बाफना मौजूद रहे, गांधीवादी विचारक सवाई सिंह , धर्मवीर कटेवा , आर. आर.तिवारी , संस्था भाईचारा फाउंडेशन के विचार व्यास, अधिवक्ता रुपिन काला, विभिन्न संगठनों से आए पदाधिकारी ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड