दिसंबर में होगा 21वां जेजेएस मिस यूनिवर्स इंडिया,लॉन्च किया पोस्टर

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस-2025) के थीम पोस्टर का लॉन्च मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा द्वारा किया गया। वे इस वर्ष जयपुर ज्वैलरी शो की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। इस दौरान इस वर्ष जेजेएस की थीम 'कलर्ड जेमस्टोन' प्रमोशन ग्रुप को भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर जेजेएस की आयोजन समिति के साथ कई अन्य प्रसिद्ध ज्वैलर्स भी उपस्थित थे। जेजेएस का आयोजन सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में 19-22 दिसंबर तक होगा।

 श्वेता शारदा ने कहा कि "इस वर्ष जेजेएस की ब्रांड एंबेसडर बनना वास्तव में सम्मान की बात है। मैं पहली बार जयपुर में आकर और यहां प्यार पाकर बहुत प्रसन्न हूं, ऐसा शहर जो कि दुनिया में अपनी खूबसूरत ज्वैलरी और रंगीन रत्नों के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने यह भी कहा मेरे लिए ज्वैलरी सिर्फ सजने का माध्यम नहीं, बल्कि मेरी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा भी है।

 जेजेएस आयोजन समिति के चेयरमैन विमल चंद सुराणा ने बताया कि इस वर्ष जेजेएस की थीम- 'कलर्ड जेमस्टोन' है। जेजेएस पिछले कई वर्षों से ज्वैलरी इंडस्ट्री का अग्रणी मंच बना हुआ है। एग्जीबिटर्स, विजिटर्स और प्रमोशन पार्टनर्स आदि के सहयोग से जेजेएस ने लगातार उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। इस वर्ष का जेजेएस और भी विशाल और बेहतर होगा।

जेजेएस के ऑनेरेरी सेक्रेटरी राजीव जैन ने बताया कि जेजेएस इस वर्ष 1225 बूथ्स और 658 एग्जीबिटर्स के साथ अब तक का सबसे अधिक बड़ा शो होगा। यह भी बताया कि पिछले वर्षों की तरह ही, इस वर्ष भी पिंक क्लब होगा, जिसमें बी2बी इंटरेक्शन के लिए 74 बूथ होंगे। पिंक क्लब में 44 ज्वैलरी और 30 जेमस्टोन्स के बूथ्स शामिल होंगे। जयपुर ज्वैलरी डिजाइन फेस्टिवल (जेजेडीएफ) के अंतर्गत 67 बूथ्स होंगे। इस वर्ष 'कलर्ड जेमस्टोन' प्रमोशन ग्रुप में 12 मेंबर्स शामिल हैं।

 जेजेएस 2025 को प्रमोट करने के लिए कई शहरों में रोड शोज भी आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जेजेएस के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता अजय काला ने किया। उन्होंने प्रकाश डाला कि जेजेएस देश में नंबर 1 बी2सी और नंबर 2 बी2बी शो बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जेजेएस डिसेम्बर शो में व्यापार बढ़ाने के नए आयाम देखने को मिलेंगे। इस वर्ष शो में 50,000 से अधिक विजिटर्स के आने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड