जेजेएस-इंडियन ज्वैलर्स डिजाइन अवार्ड जयपुर ज्वैलरी शो में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। इंडियन ज्वैलर मैगज़ीन ने मुंबई में जेजेएस-इंडियन ज्वैलर्स डिजाइन 
अवार्ड-2025 (जेजेएस-आईजेडीए) के 15वें संस्करण के लिए ग्रैंड जूरी मीट का आयोजन किया। आलोक काला ने कहा ‘‘इस साल आईजे अवार्ड्स में 834 प्रविष्टियां आई हैं। इनमें से 19 श्रेणियों के लिए 135 से अधिक डिजाइनों का मूल्यांकन जूरी सदस्यों द्वारा किया गया। इस वर्ष जूरी पैनल में राजीव जैन - जेजेएस सचिव, अर्जुन पनसारी - शिक्षा निदेशक, जीआईए इंडिया, शान्तनु गर्ग - चीफ डिजाइनर एण्ड फाउन्डर, शान्तनु गर्ग डिजाइनर, 
प्राची शाह पांड्या - टीवी फिल्म एक्टर एण्ड कत्थक डासंर, सोनाक्षी राज - फाउन्डर एण्ड प्रोपराईटर, लेबल सोनाक्षी राज, केन फन्र्स - फेशन डिजाइन, सोनम बबनी - सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट, लक्ज़री कन्सलटेंट, गौतम बनर्जी - फाउन्डर एण्ड ज्वॅलरी डिजाइन, गौतम बनर्जीस एकेडमी ऑफ ज्वॅलरी डिजाइनर, मुंबई, एआरः रिकी दोशी - प्रिसिंपल एण्ड आर्किटेक्ट एण्ड सीईओ, एआरडी स्टुडियो, और डॉ. सचिन लढ्ढा - डाइरेक्टर एण्ड प्रिसिंपल, एसएनडीटी व्यूमेन्स यूनिवर्सिटी।

प्रविष्टियों का मूल्यांकन नवीनता, पहनने योग्यता, विशिष्टता, फिनिशिंग, डिजाइन और शिल्प कौशल के अधार पर किया गया। जेजेएस के सचिव राजीव जैन ने कहा, ’’कई आभूषण डिजाइनरों और निर्माताओं को आभूषणों में नए रत्नों और तकनीकों का उपयोग करते हुए देखना अच्छा है। आईजे अवाडर्स के लिए धन्यवाद। इससे नए डिजाइनरों और निर्माताओं को प्रोत्साहन और प्रेरणा मिलती है।

एक्टर प्राची शाह पांड्या ने कहा, जिस तरह से कुछ डिजाइनरों ने रंगीन पत्थरों, मीनाकरी और नवीन तकनीकों को संयोजित किया है वह बिल्कुल सुंदर है। आभूषण एक महिला को परिभाषित करता है। इसलिए जब आभूषण पहनने वाली महिला का हिस्सा बन जाता है, तो यह सबसे अच्छी चीज है जो श्रृंगार की वस्तु के लिए हो सकती है। सभी फाइनलिस्टों को 19 दिसम्बर को जयपुर ज्वैलरी शो में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड