महिलाओं ने निकाली रैली,उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री पर प्रतिबन्ध की मांग

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद । शराब पीने से आए दिन महिलाओं पर हो रही घरेलू हिंसा से परेशान महिलाओं का गुस्सा शराब के खिलाफ एक बार फिर सड़क पर फुट पड़ा। लोक समिति महिला समूह के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की माँग को लेकर बेनीपुररिंग रोड पंचक्रोशी मार्ग पर क्षेत्र के दर्जनों गाँव की महिलाएं सड़क पर उतर गयी। नागेपुर,बेनीपुर,हरपुर, हरसोस, ,बीरभानपुर, मेहदीगंज, परमानंदपुर, जंसा आदि गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं ने जहरीली शराब बिक्री के खिलाफ हरपुर से हरसोस तक पंचक्रोशी मार्ग पर रैली निकाली।
तख्ती बैनर लिए महिलाएं हरसोस बाजार में शराब ठेका के सामने खड़े होकर शराब पीना बंद करो, शराब बेचना बंद करो, शराब भगाओ प्रदेश बचाओं आदि शराब विरोधी नारे लगाए इस दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से यूपी में पूर्ण शराब बंदी की मांग की।
इस अवसर पर सभा में महिलाओं ने कहा कि पुरे प्रदेश में शराब माफिया सक्रिय है और अवैध रूप से जहरीली शराब लोगों को पिलाकर मरने के लिए मजबूर कर रही है।
आज समाज के ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। महिलाओं के ऊपर होने वाली घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, बलात्कार,मारपीट,आदि का सबसे बड़ी जिम्मेदार शराब है। जनता के हित में इसे बंद किया जाए। निर्भया दिवस के अवसर पर 16 दिसम्बर को शराब और घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से तहसील राजातालाब तक पदयात्रा और साईकिल रैली निकाली जाएगी और तहसील राजातालाब पर प्रदर्शन किया जाएगा।
लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की माँग को लेकर महिलाओं के नेतृत्व में गांव गाँव में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।

रैली में मुख्य रूप से अनीता,आशा, सोनी,मनीषा, कन्हैयालाल , मधुबाला, चन्द्रकला, प्रेमा, मैनबम,सीमा, सुनील मास्टर, सुमन,मंजू,मुन्नू,रंजना,सुशीला,सीता,संतोष, राहुल,मंगल, शनि, सुजीत,उर्मिला,निर्मला,मधु, रामबचन, सुरेन्द्र,अजीत,सुजीत,अजय पाल, गणेश,प्रकाश, आदि लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन आशा राय ने किया,अध्यक्षता अनीता ने की, रैली का नेतृत्व सोनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनीषा ने किया.।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार