डॉ.दीपक गुरनानी रंगमंच उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली। विभिन्न श्रेत्रो में उल्लेखनीय कार्य हेतु समाज के अलग अलग लोगों को उनके अपने क्षेत्र कार्य के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार दिल्ली में प्रदान किए गए। इस अवसर पर रंगमंच के श्रेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. दीपक गुरनानी को रंगमंच उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। दिल्ली के होली डे इन होटल में बी फॉर यू आर्ट एंड एंटरटेनमेंट ने फिल्म अभिनेता राहुल राय व मिसेज ग्लोब अनुराधा गर्ग द्वारा यह सम्मान दिया गया।
डॉ. दीपक गुरनानी अभिकल्प नाट्य संस्था के निर्देशक है और उन्होंने गत् वर्ष ६ नाटको के १३ मंचन किये थे। उनकी इसी उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. दीपक गुरनानी ने बताया कि 2026 में भी रंगमंच के प्रति उनका समर्पण इसी प्रकार रहेगा और वह उद्देश्य पूर्ण व मनोरंजन भरपूर नाटको का मंचन करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार