निम्स इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क 14 दिवसीय समर कैंप का आयोजन
० आशा पटेल ०
जयपुर। निम्स इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा और आधुनिक शिक्षा के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क 14 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ।आयोजित इस समर कैंप में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों को स्पोकन इंग्लिश, स्विमिंग, कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), म्यूजिक, डांस, पेंटिंग, योग एवं क्राफ्ट जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए इंडियन नॉलेज सिस्टम तथा व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित सत्र भी आयोजित किए गए।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिन्हें अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यार्थियों ने नई-नई विधाओं को सीखने के साथ टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास किया। प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों ने विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।निदेशक डॉ. अनुराग तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को तकनीक, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति से जोड़ना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ व्यावहारिक एवं रचनात्मक अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे उत्साह, लगन और अनुशासन के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लिया, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की सकारात्मक झलक प्रस्तुत करता है।

टिप्पणियाँ