सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रेरक सम्मान समारोह”

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी,जनकपुरी, नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रेरक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल सेवाओं में चयनित युवा अधिकारियों का सम्मान करना तथा भावी अभ्यर्थियों को प्रेरित करना था।
इस समारोह का आयोजन समाज के समक्ष ऐसे प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने और ग्रामीण एवं साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने हेतु किया गया। कार्यक्रम में सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी (SMES) के शैक्षिक योगदान को भी रेखांकित किया गया। सोसायटी ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करती रही है। 
अब तक 286 विद्यार्थियों को ₹107.20 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है, जबकि तकनीकी पाठ्यक्रमों के 734 विद्यार्थियों को लगभग ₹430 लाख की सहायता उपलब्ध कराई गई है। सोसायटी के प्रमुख शिक्षण संस्थान महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट (MSI) तथा महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MSIT) उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, उच्च रैंकिंग तथा विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए व्यापक रूप से प्रतिष्ठित हैं।
संस्था अध्यक्ष कप्तान सिंह ने बल दिया कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाए. समारोह के मुख्य अतिथि अशोक कुमार सरोहा (आईआरएस), मुख्य प्रधान आयुक्त, आयकर विभाग थे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल सिंह (आईपीएस), पूर्व निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय, भारत सरकार एवं अध्यक्ष, ग्रामीण युवा केंद्र, दिल्ली तथा सचिन अहलावत (आईआरएस), संयुक्त आयुक्त, सीमा शुल्क एवं जीएसटी, भारत सरकार शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रशासनिक एवं राजस्व सेवाओं में चयनित युवा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारियों ने अपने संघर्ष, कठिन परिश्रम, अनुशासन और सफलता की यात्राएँ साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने, निरंतर अध्ययन करने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि अशोक कुमार सरोहा ने कहा कि सिविल सेवाएँ केवल एक करियर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कर्नल सिंह (आईपीएस), पूर्व निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय एवं अध्यक्ष, ग्रामीण युवा केंद्र, दिल्ली ने ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि प्रतिभाशाली युवा अपनी पूर्ण क्षमता का विकास कर सकें और राष्ट्र की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकें।
समारोह में संस्था सचिव अजित सिंह ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्य के लिए कटिबद्ध है कि भविष्य में अपने कार्यों के लिए पूर्ण करेगी सम्मानित अधिकारियों को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार