आईलीड ने मनाया अपना 16वां स्थापना दिवस, शून्य-कार्बन सिद्धांतों पर निर्मित कैंपस का हुआ उद्घाटन
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : आईलीड (इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड डेवलपमेंट) ने अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान के चौथे कैंपस का उद्घाटन किया गया। शून्य कार्बन उत्सर्जन और सतत हरित डिजाइन की नींव पर निर्मित यह नया कैंपस आईलीड के विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (मकाउट) के वाइस चांसलर प्रो. तापस चक्रवर्ती उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईलीड के चेयरमैन प्रदीप चोपड़ा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रज्ञा चोपड़ा और प्रिंसिपल प्रो. डॉ. निलय सरकार भी उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत रिबन काटकर नए कैंपस के उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद वाईस चांसलर को नए कैंपस का भ्रमण कराया गया। अतिथि और छात्र नए ऑडिटोरियम में एकत्र हुए, जहां छात्रों द्वारा प्रस्तुत वंदना नृत्य, अतिथियों के अभिनंदन और संबोधनों के माध्यम से इस अवसर को मनाया गया। नवनिर्मित विस्तार में 14 कक्षाएं हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 500 छात्रों के बैठने की क्षमता है। यह विस्तार पहले के तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम से वर...