संदेश

मंत्री दिलीप घोष ने अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का उद्घाटन किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष,अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शांति, सद्भावना व विकास’ को संबोधित किया | कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरीयम में आयोजित समारोह में अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का लोकार्पण मंत्री घोष के हाथों से हुआ| इस अवसर पर सरदार सतनाम सिंह आहलूवालिया- गुरुद्वारा बेहाला कोलकाता, डॉ. बुद्ध प्रिय भिक्षु भारतीय संघराज भिक्षु महासभा ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि विश्व विख्यात जैन आचार्य लोकेशजी के मार्गदर्शन में अहिंसा विश्व भारती संस्था पश्चिम बंगाल शाखा जिसका शुभारंभ हुआ है उसके माध्यम से संस्था राज्य में अहिंसा, शांति, सद्भावना, सामाजिक समरसता और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी | हमें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल में संस्था की यह पहल समाज में नई चेतना, सहयोग और विकास के मार्ग को सशक्त बनाएगी। विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र, समाज और मानव जीवन की प्रगति के लिए शा...

21 दिव्यांग जोड़े, हल्दी-मेहंदी के शुभ शगुन से शुरू हुआ सामूहिक विवाह समारोह

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। जीवन की चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई उम्मीदों और सपनों के साथ 21 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े वैवाहिक जीवन की नई यात्रा पर अग्रसर हैं। पिछले चार दशकों से दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां और आत्मनिर्भरता का संचार कर रही नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) के तत्वावधान में रोहिणी सेक्टर-12 में दो दिवसीय नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ हुआ। संस्थान द्वारा आयोजित 46वें सामूहिक विवाह समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए 21 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे। विवाह से पूर्व प्रथम दिवस पर आयोजित पारंपरिक रस्मों ने पूरे परिसर को उत्सव और भावनाओं से सराबोर कर दिया। शुभ मुहूर्त में सायं 5:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति की स्थापना की गई। इसके साथ ही हल्दी और मेहंदी की मंगल रस्मों का शुभारंभ हुआ। दूल्हा-दुल्हनों के चेहरों पर नए जीवन की चमक और परिवारजनों की आंखों में खुशी के आंसू साफ दिखाई दे रहे थे। वर्षों के संघर्ष और सामाजिक चुनौतियों के बीच यह अवसर उनके लिए क...

सीए राजेश्वर पैन्यूली को पार्टी ने दोबारा आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून । वरिष्ठ बीजेपी नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया। भाजपा ने उन्हें दोबारा से आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी है। पैन्यूली ने भाजपा संगठन को धन्यवाद दिया है। पैन्यूली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और प्रतापनगर क्षेत्र में जनता के बीच में उनकी मजबूत पकड मानी जाती है। वे पूर्व में बीजेपी में कई बड़े पदों में भी रह चुके हैं। संगठनात्मक क्षमता, सरल व्यवहार और आर्थिक मामलों में गहन अनुभव के कारण उन्हें बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।  भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान जमीनी और अनुभवी नेता के रूप में बनी हुई है। सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि यह मेरे काम का सम्मान है। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर संगठन को मजबूत करने का काम जारी रहेगा..!

हिन्दू सनातन बोर्ड' के गठन को लेकर,संतों का आह्वान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में 'श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास' द्वारा 7 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली 'अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद' की घोषणा की गई। इस आयोजन के माध्यम से न्यास ने सनातन संस्कृति की रक्षा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की है। इस पूरे आयोजन और मांग पत्र का सबसे प्रमुख केंद्र 'हिन्दू सनातन बोर्ड' का गठन करना है। न्यास का मानना है कि सनातन धर्म की संपत्तियों, प्राचीन मंदिरों और धार्मिक व्यवस्थाओं के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए एक सशक्त और स्वतंत्र 'हिन्दू सनातन बोर्ड' का होना समय की मांग है। इसके साथ ही, हिन्दुस्तान को आधिकारिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, देश में गौ माता के कत्लेआम को पूरी तरह रोकने और गौरवशाली सनातन संस्कृति के संरक्षण जैसी महत्वपूर्ण मांगों को इस धर्म संसद के मुख्य एजेंडे में शामिल किया गया है। न्यास का संकल्प समाज को जाति-पाति के बंधनों से मुक्त कर एक अटूट सूत्र में पिरोना है। प्रेस वार्ता में मौज...

क्राइम थ्रिलर ‘प्रतिशोध’ ने बढ़ाया अपना दायरा,अब टाटा प्ले बिंज पर भी उपलब्ध

चित्र
० योगेश भट्ट ०   मुंबई : साक्षर मीडिया की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘प्रतिशोध’ ने वेव्स ओटीटी पर दर्शकों की सराहना प्राप्त करने के बाद अब अपनी डिजिटल पहुंच को और विस्तारित कर लिया है। एक सफल वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में यह बहुचर्चित वेब सीरीज़ अब टाटा प्ले बिंज पर भी उपलब्ध हो गई है, जिससे देशभर के दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे। अदिति सनवाल, सुधा चंद्रन, सत्यकाम आनंद, रोहित हांडा, वरुण जोशी और आशुतोष कौशिक जैसे कलाकारों से सजी प्रतिशोध एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है, जो बदले, न्याय, रिश्तों में विश्वासघात और मानवीय भावनाओं की जटिलताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। वेव्स ओटीटी पर अपनी रिलीज़ के बाद से इस सीरीज़ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इसके सशक्त कथानक, दमदार अभिनय और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति ने इसे दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई। अब टाटा प्ले बिंज पर उपलब्ध होने के साथ ही प्रतिशोध के और अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है। साक्षर मीडिया के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज़ के निर्माता एवं क्रिएटिव डायरेक्टर पुनीत कुमार कनौजिया ने कहा, "पिछले एक वर्ष में प्र...

रोमानिया में अंतर्राष्ट्रीय शेक्सपिपयर महोत्सव में संताली भाषा में शेक्सपियर के नाटकों का प्रदर्शन

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली, भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित "कीस और कीट" यूनिवर्सिटी के दस-दस छात्र रोमानिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शेक्सपियर महोत्सव, क्रायोवा 2026 में इतिहास रचने के बाद दिल्ली लौट आए। उन्होंने नई दिल्ली स्थित रोमानियाई दूतावास के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम में संताली भाषा में शेक्सपियर के नाटकों का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के 71 विश्वविद्यालयों और 3,000 से अधिक प्रतिभागियों वाले इस महोत्सव में संताली भाषा में रोमियो-जूलियट, हैमलेट और मैकबेथ का मंचन करके उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की। "कीस" और "कीट" के दस-दस छात्रों ने प्रदर्शन की तैयारी में रोमानिया में लगभग दो महीने बिताए। यह पहली बार है जब कीस के छात्रों ने किसी विदेशी देश में संताली नृत्य का प्रदर्शन किया है। इससे पहले, वे मुख्य रूप से खेल आयोजनों के लिए विदेशी देशों का दौरा करते थे; लेकिन इस बार उन्होंने रोमानिया जैसे यूरोपीय देश का दौरा आदिवासी नृत्यों का प्रदर्शन करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए किया। इस कार्यक्रम में 30 देशों के 150 से अधिक छात्रों न...

दुर्लभ पैंक्रियाटिक जटिलताओं से ग्रस्त मरीज का फोर्टिस अस्पताल में रोबोट-एडेड सर्जरी से सफल इलाज

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली: फोर्टिस हॉस्पीटल वसंत कुंज (नई दिल्ली) के डॉक्टरों ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस की दुर्लभ और जीवनघाती जटिल कंडीशन वॉल्ड-ऑफ पेंक्रियाटिक नेक्रोसिस (WOPN) से पीड़ित 51-वर्षीय मरीज का जटिल रोबोटिक पैंक्रियाटिक नेक्रोसेक्टॉमी कर सफल उपचार किया है।  डॉ नीरज चौधरी, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड, जीआई सर्जरी, जीआई ओंकोलॉजी एंड रोबोटिक्स, फोर्टिस हॉस्पीटल वसंत कुंज के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने मरीज के उपचार के लिए एडवांस मिनीमॅली इन्वेसिव रोबोटिक प्रक्रिया की मदद ली ताकि पारंपरिक ओपन सर्जरी से जुड़ी प्रमुख जटिलताओं से बचाव हो सके। मरीज नवीन कुमार जैन को पिछले करीब दो महीने से जारी बार-बार पेट दर्द और लगातार बुखार की शिकायत के चलते फोर्टिस वसंत कुंज में भर्ती कराया गया था। वह ठोस भोजन पचाने में असमर्थ थे और इस दौरान उनका वजन भी काफी गिर गया था। शुरू में उनका वजन 69 क्रिलोग्राम था, लेकिन पैंक्रियाटिक कंडीशन की वजह से उनके वजन में 12 किलोग्राम की कमी आयी थी।  मरीज मधुमेह रोगी भी थे और बार-बार पेट दर्द की शिकायत के कारण कई अस्पतालों में उन्हें भर्ती कराया गया ...