फर्नीचर क्यूसीओ एवं अंतरराष्ट्रीय सोशल कम्प्लायंस पर ईपीसीएच ने की कार्यशाला
० आशा पटेल ० जयपुर। निर्यात संवर्धन परिषद हस्तशिल्प (ईपीसीएच) द्वारा गोल्डन ट्यूलिप एसेंशियल, एम.आई. रोड में “बीआईएस अनुपालन, आगामी फर्नीचर क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर एवं अंतरराष्ट्रीय सोशल कम्प्लायंस” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक निर्यातकों, उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईपीसीएच के क्षेत्रीय संयोजक गिरीश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर ईपीसीएच के पूर्व अध्यक्ष लेखराज माहेश्वरी, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निदेशक रजत वर्मा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (डीआईसीसी) के सहायक आयुक्त हिमांशु जोशी, कम्प्लायंस इंडिया के विशेषज्ञ प्रतिनिधिगण तथा उद्योग जगत के अनेक व्यवसाई उपस्थित रहे। गिरीश अग्रवाल ने कहा कि फर्नीचर क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO), 2025 के लागू होने के बाद अगस्त 2026 से संबंधित एमएसएमई इकाइयों के लिए बीआईएस प्रमाणन अनिवार्य हो जाएगा। उन्होंने उद्योग जगत को आगाह करते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के बाद बिना बीआईएस प्रमाणन वाले फर्नीचर का निर्माण, विक्रय अथवा आयात अनुमन्य नहीं होगा। वैश्...