सैफ़ी हाऊस में इंजीनियर शमीम अहमद सैफ़ी की याद में श्रद्धांजलि सभा
० इरफ़ान राही ० नई दिल्ली। नॉर्थ घौंडा स्थित सैफ़ी हाऊस में इंजीनियर शमीम अहमद सैफ़ी के इंतक़ाल पर सैफ़ी वेलफ़ेयर एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली स्वाद द्वारा श्रद्धांजलि बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैफ़ी समाज के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उनके पुराने साथियों और शुभचिंतकों ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मरहूम शमीम अहमद सैफ़ी की सामाजिक सेवाओं, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। स्वाद के सदर हाजी मोहम्मद अली ने शमीम अहमद सैफ़ी को याद करते हुए कहा कि उनका संस्था से बहुत गहरा रिश्ता रहा। संस्था ने उन्हें अपना सदर बनाकर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने कहा कि शमीम सैफ़ी ने संस्था और समाज के लिए जिस समर्पण के साथ काम किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। सरपरस्त हाजी अख़्तर सैफ़ी, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर रह चुके हैं, ने अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि वह इंजीनियर शमीम अहमद सैफ़ी को वर्ष 1983 से जानते थे। उन्होंने बताया कि शाहपुर, ज़िला मुज़फ़्फ़रनगर में उनकी पोस्टिंग रही थी और उसी दौरान शमीम सैफ़ी से उनका संपर्...