66 वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा आम चुनाव के बाद की जाएगी

नयी दिल्ली - राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों का चयन एक निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र जूरी द्वारा किया जाता है जिसमें जाने माने प्रख्‍यात फिल्‍म निर्माता और फिल्‍मी हस्तियां शामिल रहती हैं। पुरस्‍कारों की घोषणा हर साल अप्रैल महीने में की जाती है।



इस साल अप्रैल-मई में 17वीं लोकसभा तथा 4 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें एक ऐसा राज्‍य भी है जोफिल्‍म निमार्ण के क्षेत्र में अग्रणी है। चुनाव के कारण इस समय चुनाव आचार संहिता लागू है जिसके तहत सभी राजनीतिक दलों और उनके उम्‍मीदवारों को अपनी बात रखने और कहने का समान अवसर दिया गया है लेकिन इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि राजनीतिक दल और उम्‍मीदवार मीडिया की ताकत का इस्‍तेमाल इस तरह नहीं करें जो सामान्‍य आचरण और स्‍तर को प्रभावित करता हो। ऐसे में यह तय किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया खत्‍म होने और और आचार संहिता की अवधि समाप्‍त होने के बाद ही राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा की जाएगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा