अभिनेता जीत रस्‍तोगी को लखनऊ में मिला जेपीएस अवार्ड 2019

उत्तर प्रदेश के उभरते सितारे जीत रस्‍तोगी को लखनऊ के गोमती नगर स्थित बुद्धा रिसर्च इंस्‍टीट्यूट में आयोजित एक समारोह के दौरान जेपीएस अवार्ड 2019 से सम्‍मानित किया गया। यह अवार्ड उत्तर प्रदेश में कला और साहित्‍य के क्षेत्र में विशिष्‍ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह अवार्ड इस बार जीत रस्‍तोगी को डॉ अनिता सहगल के हाथों दिया गया। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्‍य अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, मॉडल, रायटर आदि को भी दिया गया।


जेपीएस अवार्ड 2019 मिलने के बाद जीत रस्‍तोगी ने समारोह के आयोजक अरविंद सक्‍सेना को धन्‍यवाद दिया और कहा कि मैं इस अवार्ड को पाकर काफी खुश हूं। लखनऊ में इस तरह के शो होना यहां की प्रतिभाओं के लिए बहुत सही है। मेरा मानना है कि ऐसे अवार्ड का आयोजन यहां अनवरत होना चाहिए। इससे यहां की प्रतिभाओं को प्रोत्‍साहन मिलेगा और वे कला और साहित्‍य के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। इससे प्रदेश की संस्‍कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।


आपको बता दें कि जीत रस्‍तोगी इन दिनों एक हिंदी फीचर फिल्‍म "KHATUSHYAM BHAKT MAUSIJI" की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच समय निकाल कर फिल्‍म के प्रोड्यूसर मुकेश अग्रवाल के साथ पहुंचे। इस दौरान जीत रस्‍तोगी ने पूरे लखनऊ को धन्‍यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ अनिता वसुंधरा सहगल, मुकेश अग्रवाल, डॉ श्‍वेता श्रीवास्‍त‍व के लखनऊ के कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार