प्रकाश जावड़ेकर ने सूचना एवं प्रसारण मं‍त्री के रूप में पदभार संभाला


नयी दिली -  प्रकाश जावड़ेकर ने केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।  इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमंडल में काम करने के लिए अवसर प्रदान करने को लेकर उनके प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त किया।


उन्‍होंने लोकतंत्र में समाचार माध्‍यमों की महत्‍वपूर्ण भूमिका के बारे में चर्चा की और एक स्‍वतंत्र प्रेस की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने बोलने और अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता के महत्‍व के बारे में चर्चा की, जो देश में लोकतांत्रिक लोकाचार का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है।


 जावड़ेकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों और मंत्रालय की मीडिया ईकाइयों के प्रमुखों से भी मुलाकात की। उन्‍होंने एक टीम के रूप में काम करने के लिए सबका आह्वान किया और भविष्‍य के प्रयासों में एक स्‍वस्‍थ और सतत साझेदारी की आशा व्‍यक्‍त की।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली