6-8 जून ब्यून्स आयर्स में ‘द्वितीय ग्लोबल डिसबिलिटी समिट’

नयी दिल्ली - केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल 6-8 जून के दौरान अर्जेटीना के ब्यून्स आयर्स में आयोजित होने वाले 'द्वितीय ग्लोबल डिसबिलिटी समिट' में भाग लेने के लिए अर्जेटीना के लिए रवाना हो गया  है। इस शिष्टमंडल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सचिव श्रीमती शकुंतला गैमलीन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ.प्रबोध सेठ और केन्द्रीय मंत्री के निजी सचिव नीरज सेमवाल शामिल हैं।


इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनियाभर में दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारिता एवं समावेशन से संबंधित मुद्दों पर विचार करना एवं एक स्वतंत्र एवं सम्मानित जीवन जीने में उन्हें सक्षम बनाने के लिए एक तंत्र की रूपरेखा तैयार करना है। केन्द्रीय मंत्री ने जुलाई, 2018 में लंदन में आयोजित 'प्रथम वैश्विक विकलांगता शिखर सम्मेलन' में भी भाग लिया था।


यह शिष्टमंडल 9-10 जून, 2019 को दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) तैयार करने के लिए अर्जेटीना सरकार के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्शों में भी भाग लेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली