अब हिन्‍दी और क्षेत्रीय भाषाओं के टेलीविजन धारावाहिकों में शीर्षक दिखाने होंगे 

 नयी दिल्ली -   सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ध्‍यान में यह बात आई है कि हिन्‍दी और क्षेत्रीय भाषा के अनेक टेलीविजन चैनल हिन्‍दी और क्षेत्रीय भाषा के टेलीविजन धारावाहिकों के कलाकार/आभार/शीर्षक केवल अंग्रेजी भाषा में दिखाते हैं। इस प्रक्रिया से ऐसे लोग टेलीविजन धारावाहिकों/कार्यक्रमों के कलाकारों के बारे में बहुमूल्‍य जानकारी प्राप्‍त करने से वंचित रह जाते हैं,जो केवल हिन्‍दी और क्षेत्रीय भाषाएं जानते हैं। 


   देश के दर्शकों तक पहुंच बढ़ाने और उन्‍हें फायदा देने के लिए मंत्रालय ने सभी निजी उपग्रह टेलीविजन चैनलों को सलाह दी है कि वे हिन्‍दी और क्षेत्रीय भाषाओं के टेलीविजन धारावाहिकों के कलाकार/आभार/शीर्षकों के बारे में जानकारी हिन्‍दी और उस क्षेत्र की भाषा में दिखाने के बारे में विचार करें।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार